बुधवार, 10 सितंबर 2014

कुछ तो है इक जादू जैसा

   

 कुछ तो है इक  जादू जैसा 


भारत का नाम किया ऊँचा , पूरी दुनिया ने मान  लिया ,

इक दृढ संकल्पित  युवा सोच को, आज जगाया मोदी जी ने । 

कुछ तो है इक  जादू जैसा , हर कोई खींचा चला आया ,

दुश्मन भी है उनके मुरीद , जज्बात जगाया मोदी जी ने । 

वह दिन भी जल्दी आएगा , जब पाक चीन घुटने टेके ,

भारत को विकास के पथ पर , है आज चलाया मोदी जी ने । 

भारत में बुलेट ट्रेन चले , शहरो का रंग रूप निखरे ,

हर बेटी को सम्मान मिले , अभियान चलाया मोदी जी ने,

भारत के युवा का जोश बढे  , और रोजगार के अवसर हो,

दुनिया  के प्रसिद्ध उद्यमियो को, भारत में बुलाया मोदी जी ने । 

आएंगे अच्छे दिन अपने भी , यह स्वप्न दिखाया  है जिसने

सबको उसका हक़ मिल जाये , एहसास जगाया मोदी जी ने ।  

                                           लेखन - अमित प्रकाश तिवारी "नादान "
                                          
 कुछ शब्दों का सामान्य हिंदी में अनुबाद :
शाला - पाठशाला ,प्राइमरी स्कूल।           उद्यमी - बिजनेसमैन , कम्पनी मालिक 
मुरीद - प्रशंसक , प्रशंसा करने वाले।         स्वप्न - सपना 
                       और अधिक जानकारी के लिए गूगल पर''''अमितप्रकाशतिवारीनादान ''' सर्च करे।  लिंक को क्लिक करे और पढ़े २५ से भी ज्यादा  रचनाये।