शनिवार, 17 मार्च 2012

हर सफल इन्सान के पीछे .......................

हर सफल इन्सान के पीछे .......................



हर सफल इन्सान के पीछे
एक औरत का हाथ होता है ,
पर एक बर्बाद इन्सान के पीछे
 काफी सारी औरतो का हाथ होता है ,
हर सफल इन्सान................

शादीशुदा आदमी तो मजबूर होता है 
हर दिल की हसरत से दूर होता है
जिंदगी भर खुश नहीं रह सकते ,
इसलिए शादी का दस्तूर होता है ,
घर परिवार के चक्कर में जीवन बर्बाद होता है 
हर  सफल इन्सान................

गुरुवार, 1 मार्च 2012

माँ की ममता

                                                                       
                                                                 माँ की ममता


जीवन दायिनी ,परम पूजनीय
प्रथम गुरु और प्रेम की सदा बरसाने वाली ,
छमाशील, ममतामयी ,
हर दुःख से हमें बचाने वाली ,
उस देवी का सम्मान करो तेरा हर दुःख मिट जायेगा  .
माँ का वंदन कर प्यारे ,तेरा जीवन सफल हो जायेगा    

जिसने अपना दूध पिलाया
ममता की छाव दिया तुझको
उसकी ममता का है प्रताप ,
काबिल इन्सान बनाया तुझको
उसके दिल को जो दर्द दिया,खुश तू भी न रहने पायेगा ,
माँ का वंदन कर प्यारे ,तेरा जीवन सफल हो जायेगा  

हर दर्द सहा तेरे कारण ,
 हर दुःख से तेरे दुखी हुई
तेरी हर चाहत पूरी की,
 तू खुश तो उसको ख़ुशी हुई
माँ की ममता का मोल नहीं, ना कर्ज चुकाने पायेगा
माँ का वंदन कर प्यारे ,तेरा जीवन सफल हो जायेगा    
        
                                        लेखक -अमित प्रकाश तिवारी (नादान)