शनिवार, 9 जून 2012

क्या पैसा इतना जरुरी है

क्या पैसा इतना जरुरी है ?

क्या पैसा इतना जरुरी है ?
किसी की जिन्दगी का सौदा करा दे 
किसी की खुशियों की बलि चढ़ा दे 
माँ की ममता का मोल मिटा दे 
अपनों के रिश्तो में जहर घोल दे 
ये जरुरत या कोई इन्सान की मजबूरी है 
क्या पैसा ............

पैसो के बल पर अस्मत को लूटते देखा है 
पैसो के बल पर फिर बा इज्जत छूटते देखा है 
पैसो की धौस पर इंसानियत मिटते देखा है 
पैसे के दम पर अधिकारी को बिकते देखा है 
हर काम के लिए पैसे की गंध जरुरी है ?
क्या पैसा ...............

पैसे के बिना सड़क पर बचपन बिखरते देखा है 
पैसे के बिना गरीब मरीज को दम तोड़ते देखा है  
पैसे के बिना भूखे पेट रात गुज़ारते देखा है 
पैसे के बिना बेबस इंसानों को हद से गुजरते देखा है 
ये क्या है जिसके बिना जिंदगी अधूरी है  ?
क्या पैसा ....................

पैसे की हनक ने इन्सान को शैतान बना दिया 
पैसे की चाह ने इन्सान को इतना गिरा दिया 
पैसा को ही इन्सान ने खुदा और भगवान  बना दिया 
पैसे ने भाई-भाई और हर रिश्ते को दागदार कर दिया 
क्या सचमुच पैसा भगवान  नहीं  पर सबसे जरुरी है  ?
क्या पैसा .....................
                                          लेखक -अमित प्रकाश तिवारी "नादान "